Advertisement Carousel
Uncategorized

धर्मांतरण को लेकर सरकार को होना होगा गंभीर…धर्मांतरण के दबाव के चलते युवक ने की खुदकुशी…पढ़िए पूरी ख़बर..

धमतरी..छत्तीसगढ़ के धमतरी में धर्मांतरण के दबाव के चलते एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।आत्महत्या करने से पहले युवक ने स्टेटस भी अपलोड किया है।अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर युवक ने तोहमत लगाते हुए स्टेटस में लिखा है कि पत्नी और ससुराल वालों से परेशान हो गया हूं।पत्नी और ससुराल के लोग मुझ पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे हैं।पत्नी मुझे ईशा मसीह ईशा मसीह करके रात भर परेशान करती है।और ससुराल जाता हूं तो उसकी मां,बड़ी बहन और छोटी बहन धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाते हैं।

advertisement


मामला धमतरी के अर्जुनी थानांतर्गत पटियाडीह गांव का बताया जा रहा है टेलरिंग का काम करने वाले लीनेश साहू ने रात में घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब देखा तो लिनेश का शव फंदे में झूल रहा था।जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।बहरहाल पुलिस इस मामले की हरेक एंगल से जांच कर रही है।मृतक के

स्टेटस के मद्देनजर पुलिस की तहकीकात चल रही है।उल्लेखनीय है कि इन दिनों छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं।हिंदुत्व को कमजोर करने के मंसूबे से समाज विरोधी तत्व सक्रिय हैं।इस वजह से लॉ एंड आर्डर भी लगातार बिगड़ रहा है।सरकार को समय रहते धर्मांतरण के संवेदनशील मुद्दे पर गंभीर होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING