Advertisement Carousel
Uncategorized

आखिर क्यों नहीं है अपराधियों को कोतवाली पुलिस का डर…एसपी बंगला के पास फिर एक युवक पर जानलेवा हमला.. छः महीने के भीतर एसपी बंगला के पास चौथी वारदात…आधा दर्जन आरोपियों में एक जिलाबदर का भी आरोपी शामिल..अपराधियों के हौसले बुलंद..कोतवाली पुलिस के हौसले पस्त…पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़..बीती रात एसपी बंगला के ठीक बगल में स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास एक युवक पर आधा दर्जन से भी अधिक तथाकथित पेशेवर गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया है।घटना में साहिल ठाकुर नामक युवक बुरी तरह से घायल हो गया है।भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साहिल ठाकुर और उसके साथी कल रात 11 बजे के आसपास एसपी बंगला के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय के समीप आग ताप रहे थे।तभी लाल कलर की कार में सवार सन्नी सरदार और उसके आधा दर्जन साथी हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और साहिल ठाकुर पर तलवार और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।अचानक हुए हमले से घबराकर साहिल के साथी मदद की गुहार लगाते हुए इधर उधर भागने लगे,इसी बीच हमलावरों ने साहिल पर प्राणघातक हमला कर उसे मरणासन्न अवस्था में वहीं छोड़कर भाग गए।घटना के बाद साहिल ठाकुर को घायलावस्था में पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से उसकी नाजुक अवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है।जानकारी मिल रही है कि वारदात में शामिल एक युवक को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है।किंतु इस मुआमले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है।

advertisement

एसपी बंगला के पास चौथी वारदात..

शहर के सभी पेशेवर अपराधियों के मन से कोतवाली पुलिस का डर निकल गया है।दरअसल जब से कोतवाल साहब की बहाली कोतवाली में हुई है।उनकी कमजोर पुलिसिंग की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंदी पर है।अगर गौर किया जाए तो महज छह माह के भीतर ही एसपी बंगला के आसपास की ये चौथी वारदात है।अभी कुछ माह पहले ही एसपी बंगला के ऐन बगल में एक कुख्यात और पेशेवर बदमाश का गैंग खुलेआम तलवार लहरा रहा था।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने तलवार लहराने वालों को पकड़ा और उसमे से एक बदमाश को जिलाबदर भी किया गया।दूसरी वारदात इसके कुछ दिन बाद ही एसपी बंगला के ठीक बगल में घटित हुई,जब रात दस बजे के आसपास एक पत्रकार पर जानलेवा हमला कुछ बदमाशों ने कर दिया।फिर दिवाली के बखत एसपी बंगला के ठीक सामने स्थित नटवर स्कूल में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई,अब इस घटना के महज एक माह के भीतर ही एसपी बंगला के ठीक बगल में साहिल ठाकुर पर आधा दर्जन पेशेवर गुंडों ने जानलेवा हमला कर दिया है।

सूरजपुर कांड जैसी घटना की हुई है पुनरावृत्ति..हमलावरों में एक जिलाबदर का आरोपी भी शामिल..

इस पूरी वारदात के संबंध में एक चौकाने वाली जानकारी भी मिल रही है।बताया जा रहा है कि इस अपराध में शामिल बदमाशों में एक बदमाश चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है।जिसे सात माह पूर्व ही करीबन पांच जिलों से जिलाबदर किया गया है।इस बदमाश के हौसले इतने बुलंद है कि तड़ीपार की अवधि में ही अपने साथियों के साथ शहर में घुसकर एसपी बंगला के बगल में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व सूरजपुर में भी जिलाबदर हो चुके एक अपराधी ने पहले पुलिस के जवान पर खौलता तेल फेंका उसके बाद आधी रात को हेड कांस्टेबल की पत्नी और बच्ची को चाकुओं से काट डाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING