Advertisement Carousel
Uncategorized

सियाराम बाबा का निधन संत परम्परा के युग का अंत :-ओपी चौधरी

रायगढ़ :- प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त पूज्य श्री सियाराम बाबा जी के देवलोक गमन के समाचार को अत्यंत दुखद बताते हुए विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बाबा जी को प्रभु राम के श्रीचरणों में स्थान मिलने की कामना की है। साथ ही निधन के इस कठिन समय में उनसे जुड़े भक्तों को शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए ओपी चौधरी ने कहा आज देश ने नर्मदा के सच्चे सपूत को खो दिया। ईश्वर के प्रति उनकी अन्यय भक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगी। उनके निधन को आध्यात्मिक ज्ञान की अक्षुण्ण परंपरा और संत परंपरा के युग की समाप्ति बताते हुए ओपी ने कहा राष्ट्र प्रेम का अलख जगाए रखने के लिए उनका योगदान कभी विस्मृत नहीं किया जा सकेगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING