Advertisement Carousel
Uncategorized

थाना कोतवाली के एएसआई इगेश्वर यादव और दिलीप बेहरा बने एसआई, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं….

12 दिसंबर, रायगढ़ । पुलिस मुख्यालय नया रायपुर, अटल नगर द्वारा 10 दिसंबर को जारी पदोन्नति सूची में रायगढ़ जिले के थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) इगेश्वर राम यादव और दिलीप कुमार बेहरा को उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नति दी गई है। इस सूची में कुल 7 सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।
आज सुबह पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर नए स्टार लगाकर उन्हें उप निरीक्षक पद का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर एसपी ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क और ईमानदार रहने का निर्देश दिया।


पदोन्नति मिलने पर इगेश्वर यादव और दिलीप बेहरा ने इसे अपने कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण का परिणाम बताया और पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाने का संकल्प लिया।
कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल तथा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों के सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING