Advertisement Carousel
Uncategorized

रोको-टोको टीम में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल स्वयंसेवी बच्चों को दी बधाई, अभियान को आगे बढ़ाने हेतु किया प्रेरित


रायगढ़, / रोको-टोको टीम के द्वारा लगातार जिले के विभिन्न चौक चौराहों, सब्जी मंडी एवं विभिन्न भीड़ वाले जगहों में जाकर लोगो को कोविड नियमों के पालन हेतु जागरुक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल भी रोको-टोको टीम में शामिल हुए। उन्होंने इस अभियान में शामिल सभी स्वयं सेवी बच्चों को रोको-टोको अभियान हेतु बधाई दी एवं लगातार इस अभियान को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सभी जिले वासियों को आग्रह किया कि कोरोना के बचाव के लिए मास्क जरूर लगाए एवं कोविड के नियमों का जरूरी पालन करें।
रोको-टोको टीम के द्वारा किरोड़ीमल डिग्री कॉलेज क्षेत्र, जिला पंचायत, अंबेडकर चौक क्षेत्र में अभियान चलाया गया। टीम द्वारा लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं जिन्होंने कोविड का टीका नही लगाया है उनको टीका लगवाने हेतु अपील किया गया। कार्यक्रम में यूनिसेफ  जिला समन्वयक शशांक शर्मा के साथ रोको-टोको टीम के नीरज सहीस, अंकित तिवारी, कैफ खान, खुशबू पटेल, नेहा अमेश्वर, पारुल यादव, आलोक रंजन दुबे, प्रियंका चक्रधारी, साक्षी साहू, खिलेश्वरी चौहान, करण सारथी, हर्षिता पटेल, अनुजा मिरी, खुशबू साहू, पूर्णिमा सिदार, प्रतीक प्रधान आदि उपस्थित रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING