Advertisement Carousel
Uncategorized

कोतवाली पुलिस के गश्त की फिर खुली पोल..ढिमरापुर में किराना दुकान का फिर टूटा ताला..

रायगढ़…बीती रात ढिमरापुर चौक में स्थित अजय किराना स्टोर का ताला तोड़कर चोर ने करीबन आठ हजार रुपए नगद सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया है।पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।

advertisement


बता दें कि कोतवाली क्षेत्र में कमजोर पुलिसिंग की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।बीते दो माह के भीतर ढिमरापुर क्षेत्र में ताला तोड़ने की यह तीसरी घटना है।इसके पहले चोरों ने इंडियन बैंक का ताला तोड़ा था।उसके बाद एक मोबाइल दुकान और अब अजय किराना स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने कोतवाली पुलिस की पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING