Advertisement Carousel
Uncategorized

कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार के बैग से ₹22.5 लाख कैश मिला, नकदी जप्त कर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

, रायगढ़ । कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान इंदिरा नगर में एक मोटरसाइकिल (प्लैटिना, नंबर CG 13 M 5796) पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनके पास से 22,50,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार आज शाम पेट्रोलिंग दौरान कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर इंदिरा नगर में एक प्लैटिना बाइक सीजी 13 एम 5796 में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जांच की गई । मोटरसाइकिल चालक अपना नाम गजानंद राव कातोरे पिता अभिमन्यु राव 55 साल निवासी रेलवे बंगलापारा रायगढ़ बताया तथा पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम गजेश देवांगन पिता मृत्युंजय देवांगन उम्र 39 साल निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ का रहने वाला बताया । गजानंद राव के पास रखे बैग के अंदर ₹500- ₹500 के 45 बंडल नोट (प्रत्येक बंडल ₹50000) कुल ₹22,50,000 मिला । नगद रूपयों के संबंध में दोनों से पूछताछ करने पर कोई उपर्युक्त जवाब नहीं दिए, पेट्रोलिंग टीम द्वारा गजानंद राव और गजेश देवांगन को मय रकम थाना लाया गया । जप्त रकम के संबंध में थाना कोतवाली में धारा 106 BNSS के तहत कार्यवाही की जा रही है । जप्त नकदी के संबंध में आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है।
एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर सतत पेट्रोलिंग कर संदिग्धों की जांच जारी है । उक्त कार्रवाई में नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, एसआई ऐनु देवांगन, आरक्षक कमलेश यादव, मनोज पटनायक और रोशन एक्का शामिल थे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING