Advertisement Carousel
Uncategorized

बंटी साहू उर्फ रावण के लंका दहन की तैयारी शुरू…पुलिस के लैटर में क्या है खास पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़…जिले का कुख्यात ठग और आदतन बदमाश बंटी साहू उर्फ रावण के अपराधों का कद तो पुलिस ने नाप लिया है।फिलहाल बंटी साहू सीखचों के पीछे कैद है।लेकिन इस दफा कानून बंटी के साथ कोई भी मुरव्वत करने के मूड में नहीं है।
दरअसल जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक पुलिस विभाग ने निगम आयुक्त से पत्र

advertisement

लिखकर बंटी साहू के बने मकान की जानकारी मांगी है।उल्लेखनीय है कि छातामुड़ा नाका के पास बने बंटी साहू के मकान और दुकान के निर्माण संबंधी जानकारी पुलिस ने मांगी है।पुलिस विभाग द्वारा लिखे गए लेटर का मजमून यह है कि बंटी ने अपने मकान के निर्माण के समय निगम से विधिवत अनुमति ली है या नहीं,मकान नजूल में है अथवा निजी भूमि पर,मकान का उपयोग

कॉम्प्लेक्स की तरह किया जा रहा है।मकान के व्यावसायिक उपयोग की अनुमति निगम से ली गई है या नहीं।कुल मिलाकर इस मर्तबा बंटी साहू के टेरर को खत्म करने के लिए पुलिस विभाग और प्रशासन कमर कस चुका है।ऐसे अपराधियों के द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति और इनके अवैध धंधों को नेस्तनाबूत करके ही इनके हौसलों को पस्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING