Advertisement Carousel
Uncategorized

एमएसपी स्टील में फिर हुआ हादसा…मजदूर की दर्दनाक मौत..

रायगढ़..एमएसपी स्टील एंड पावर प्लांट में आज दोपहर फिर बड़ा हादसा हो गया है।जानकारी मिल रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में तमाम बदइंतजामियों की वजह से आज एक मजदूर की जान चली गई है।आज दोपहर एमएसपी के रोलिंग मिल में कार्य कर रहे एक वर्कर के ऊपर भारी भरकम प्लेट गिर गया।घायलावस्था में श्रमिक को मेट्रो अस्पताल ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान श्रमिक की मौत हो गई है।मौके पर चक्रधरनगर पुलिस पहुंच गई है।घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन टाटा से निकल चुके हैं।उनके आने के पश्चात कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING