Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल के वैभव जिंदल आईएसएफ में चयनितइंडियन फॉरेन सर्विस में पहुंचने वाले प्रथम युवा


रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र रहे वैभव जिंदल का चयन यूपीएससी के सर्वश्रेष्ठ केडर इंडियन फॉरेन सर्विस अर्थात भारतीय विदेश सेवा के लिए किया गया है। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि वैभव जिंदल कांसाबेल निवासी प्रवीण जिंदल एवं श्रीमती ममता जिंदल के सुपुत्र हैं। जो संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्रावास का छात्र रहा। वह शुरू से ही मेघावी छात्र था। जो शैक्षणिक क्षेत्र में अग्रणी रहता था। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि वैभव जिंदल पूर्व मे यूपीएससी परीक्षा पास कर सूरत में जीएसटी कमिश्रर के पद पर पदस्थ रहे। लेकिन और ऊंचाई पर जाने की आकांक्षा ने उन्हे प्रेरित किया। तब उन्होंने पुन:

यूपीएससी परीक्षा दी और इंडियन फॉरेन सर्विस के लिए चयनित हुए। संभवत: वैभव जिंदल अविभाजित रायगढ़-जशपुर जिले के प्रथम युवा प्रतिभागी होंगे जो इंडियन फॉरेन सर्विस के लिए चयनित हुए होंगे। वैभव के इस चयन पर संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा एवं समस्त शिक्षक व पालकगण ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई प्रेषित की है।
क्या कहते हैं वैभव?
वैभव ने बातचीत में बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल में छात्रावास में रहने के दौरान आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा एवं गणित के शिक्षक सीपी देवांगन सर के सहयोग से काफी मोटिवेट हुआ। जो जीवन पर्यन्त काम आ रहा है। मेरे कैरियर में योगदान देने के लिए संस्कार पब्लिक स्कूल का सदैव ऋणी रहूंगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING