Advertisement Carousel
Uncategorized

सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा बलौदाबाजार याद है न..सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में घुसकर तोड़फोड़ करना है..तो अजय बंजारे ने कहा..कांग्रेस की सरकार बनी तो भाजपाइयों के गले में कुत्ते का पट्टा.. दोनों पर हुआ एफआईआर..पढ़िए पूरी खबर

सारंगढ़…सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े और नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अजय बंजारे पर भड़काऊ भाषण देने के बहुचर्चित मामले में सारंगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।दरअसल गुजरे 12 दिसंबर को उत्तरी जांगड़े के पति गनपत जांगड़े पर हुए एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए रैली का आयोजन किया था।इसी कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उत्तरी जांगड़े ने मंच से कहा था कि बलौदाबाजार याद है ना,कलेक्ट्रेट में सिर्फ घुसना नहीं है।वहां जाकर तोड़फोड़ करके आना है।तो अजय बंजारे ने कहा कि प्रदेश में सरकार बदलेगी और कांग्रेस की सरकार आएगी तो साले भाजपाइयों के गले में कुत्ते का पट्टा पहनाऊंगा। इसी भड़काऊ भाषण के बाद पुलिस ने दोनों ही नेताओं के विरुद्ध बीएनएस 2023 की धारा 56,353(1),352,296 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING