Advertisement Carousel
Uncategorized

जिंदल स्टील प्लांट के अफसरों ने नौकरी मांगने गए युवकों को इनोवा से किया कुचलने का प्रयास…फिर गाड़ी से उतरकर बरसाए लात घूंसे…हेमंत वर्मा सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में..पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़…धनागर के चार युवकों के साथ जेएसपी के अफसरों द्वारा मारपीट किए जाने और उन पर इनोवा चढ़ा कर कुचलने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ितों ने जिंदल के अफसरों के विरुद्ध कोतरा रोड थाना में शिकायत दर्ज करवा दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक धना गर निवासी देवा पटेल,प्रमोद पटेल,विवेक शर्मा और टीकम यादव जिंदल सीमेंट प्लांट में नौकरी के संबंध में जानकारी लेने गए थे।पीड़ितों की माने तो जिंदल कंपनी ने पहले इन युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था।इसी संबंध में चारों बातचीत करने गए थे।सभी युवक वहां तैनात गार्ड से बात कर रहे थे।तो गार्ड ने कंपनी के अधिकारियों को सूचित कर दिया।जिसके बाद जेएसपी के अधिकारी

advertisement

तुरंत वहां इनोवा से पहुंच गए।जिंदल के अधिकारियों पर आरोप है कि लाइजनिंग अफसर हेमंत वर्मा,नरेंद्र चंदेल,अवधेश शुक्ला और अशोक इनोवा में सवार होकर वहां पहुंचे और इन चारों को इनोवा से रौंदने का प्रयास किया।लेकिन यह प्रयास विफल रहा।जिसके बाद सभी लोग गाड़ी से उतरकर इन पर हमला कर दिए।हमले में चारों युवक को चोटे आई हैं और कपड़े भी फट गए हैं।बहरहाल पीड़ितों ने कोतरा रोड थाना में जिंदल के अधिकारियों की इस करतूत की लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है।

नहीं हुई कार्यवाही तो होगा उग्र आंदोलन..नरेश पटेल

जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश पटेल ने कहा है कि जिंदल की दादागिरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस प्रशासन कार्यवाही नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING