Advertisement Carousel
Uncategorized

वार्ड नं 28 से चुनाव लडने का मन बना चुके कौशलेश का समीकरण बिगड़ सकता है…अब्दुल सलीम उर्फ मुन्ना की दावेदारी से…आखिर क्यों मांग रहे इस वार्ड से मुन्ना टिकट पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…नगर निगम के सभी वार्डों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद,चुनाव लडने के इच्छुक नेताओं की दावेदारी का दौर शुरू हो चुका है।पार्षदी के दावेदार लोग अब अपने लिए सेफ सीट तलाश रहे हैं।
इधर भाजपा के कद्दावर नेता कौश्लेश मिश्रा ने ऐलान कर दिया है कि इस दफा वे वार्ड नं 28 से चुनाव लडेंगे।क्योंकि उनकी सीट वार्ड नंबर 22 पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो चुकी है।
बहरहाल कौशलेष की दावेदारी के बाद पिछले चार दशक से भाजपा के सक्रिय सदस्य अब्दुल सलीम मुन्ना ने भी इस वार्ड से अपनी दावेदारी पेश कर दी है।अब्दुल सलीम उर्फ मुन्ना का मानना है कि भाजपा की इतने लंबे समय तक सेवा करने का प्रतिफल उन्हें इस दफा जरूर मिलेगा।उन्होंने ने बताया कि 1990 में पार्टी ज्वाइन करने के बाद से वे लगातार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।हरेक चुनाव लोकसभा,विधानसभा,नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वो सफलता पूर्वक निर्वहन करते आए हैं।वार्ड नंबर 28 प्रेमनगर,पंजीरी प्लांट और केलो विहार कालोनी के लोगों के सुख दुख में शामिल होने के कारण उन्हें हमेशा उनका प्रेम मिलता रहा है।खासतौर पर प्रेमनगर में रहने वाले करीबन 300 लोगों से उनका पारिवारिक रिश्ता रहा है।और यही वजह है कि यहां के निवासी उन्हें अपने प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहते हैं।फिलहाल अब्दुल सलीम उर्फ मुन्ना ने वार्ड नंबर 28 से अपनी दावेदारी पेश कर दी है।अगर इस मर्तबा भाजपा उन्हें टिकट देती है तो इस वार्ड में कमल खिलना निश्चित है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING