Advertisement Carousel
Uncategorized

केलो नदी पुल मरम्मत के लिए वित्त विभाग ने दी 3 करोड़ 11 लाख की मंजूरी

रायगढ़:- वित्त विभाग ने रायगढ़ बायपास गोवर्धनपुर रामपुर मार्ग स्थित केलो नदी पर बने पुल के स्लैब पुनर्निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इस बहुप्रतीक्षित मांग हेतु रायगढ़ विधायक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर इस पुल के मरम्मत कार्य हेतु 3 करोड़ 11 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।लोक निर्माण विभाग ने इस पुल के स्लैब के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव बनाया गया था, जिसे वित्त विभाग द्वारा तत्काल स्वीकृत कर दिया गया है। इस मरम्मत कार्य के जरिए पुलिया के जीर्णोद्धार से स्थानीय निवासियों के साथ साथ यहां से निरंतर गुजरने वालों के लिए राहत भरा कदम साबित होगा। इस जीर्णोद्धार से यातायात की सुगमता बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। रायगढ़ बायपास गोवर्धनपुर मार्ग पर पुल के मरम्मत कार्य की वित्तीय स्वीकृति से स्थानीय व्यापारियों में भी उत्साह है। मार्ग पर यातायात सुचारू होने से व्यापार को भी लाभ मिलेगा। वित्त विभाग से स्वीकृत राशि से पुल के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING