Advertisement Carousel
Uncategorized

हमारी संस्कृति ही हमारी धरोहर है और इसका संरक्षण हमारा दायित्व-विनीता

रायगढ़:- हमारी भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति व सभ्यता हैl जिसे विश्व भर की संस्कृतियों की जननी भी माना जाता है,और ऐसी विशाल भारतीय संस्कृति का संरक्षण हम सभी भारतीयों का दायित्व हैl इसी भावना के तहत रायगढ़ जिले में एक विशेष पहचान बनाती छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन रायगढ़ की महिलाओं द्वारा 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया गया l यह कार्यक्रम पार्क एवेन्यू कॉलोनी के श्री राधा कृष्ण मंदिर में रखा गयाl

advertisement


कार्यक्रम में तुलसी जी को दुल्हन की तरह सजाया गया एवं उनकी पूजा, अर्चना एवं भजन का कार्यक्रम रखा गयाl संगठन के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कॉलोनी के बच्चों को भारतीय संस्कृति के समृद्धि के बारे में बताया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष विनीता अग्रवाल ,तारा बेरीवाल ,मंजू बजिनिया, मीना बंसल, हीरा केडिया ,शारदा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, कांता गोयल, सुशीला नहाडिया ,चंदा अग्रवाल किरण अग्रवाल, सुधा चिडिपाल ,पिंकी अग्रवाल,मीना अग्रवाल उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING