Advertisement Carousel
Uncategorized

प्रदेश भाजपा कार्यालय में देर शाम तक चली दूसरी मीटिंग : रायगढ़ से अरुण और विकास केडिया के नाम पर फंसा पेंच , बाकी सभी नाम पैनल से बाहर , अगले दो दिन के भीतर होगी नए भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा….

रायपुर। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल देर शाम राजधानी रायपुर में स्थित प्रदेश भाजपा में दूसरी मीटिंग बुलाई गई, जो लगभग सवा 9 बजे रात तक चली है , मिली जानकारी के अनुसार इस हाई लेवल मीटिंग में प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन, अजय जामवाल, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और पवन साय जी ने वन बाई वन राज्य के सभी जिलों के पर्यवेक्षकों से बात की है जिसमें रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए अंतिम दौर में दो नाम अरुणधर दीवान और विकास केडिया को लेकर काफी विचार मंथन किया गया है और शेष सभी नामों को फिलहाल बाहर कर दिया गया है माना जा रहा है कि अगले दो दिवस के भीतर इन्हीं दो नामों में से किसी एक नाम पर आलाकमान अपनी अंतिम मुहर लगाएगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING