Advertisement Carousel
Uncategorized

पार्टी यदि अवसर दे तो पार्षद के रूप में वार्ड क्रमांक 15 के जनता की सेवा में रहूंगा तत्पर-अंशु टुटेजा

रायगढ़-नगर निगम चुनाव को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है,राजनीति को समाज सेवा का सबसे सशक्त माध्यम माना जाता है पूर्व में युवाओं की राजनीति ने ज्यादा दिलचस्पी देखने को नहीं मिलती थी लेकिन अब युवा अपनी ऊर्जा को राजनीति में लगाना पसन्द करने लगे है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले अंशु टुटेजा जो वर्तमान में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है उन्होंने पार्षद बनकर अपने वार्ड की जनता की सेवा करने का ध्येय बनाया है इनका कहना है की मै भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं यदि पार्टी मुझे अवसर दे तो मैं भाजपा का पार्षद बनकर अपने वार्डवासियों की सेवा में अपना सर्वस्व देकर सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।राजनीति में युवाओं की बढ़ती स्वीकार्यता सशक्त समाज के निर्माण के लिए महती आवश्यक है।भाजपा सदैव युवाओं की ऊर्जा का सही उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए करती आई है।वर्तमान में भाजयुमो प्रदेश में रहकर बिलासपुर जिले के संगठन का प्रभार देख रहे अंशु टुटेजा किसी परिचय के भी मोहताज नहीं है,सेवा भाव का आशीर्वाद अपने स्वर्गीय पिता मंजीत सिंह टुटेजा से ही प्रारंभ से ही मिल गया था,उनके सिखाए संस्कार आज इनके जीवन की कार्यशैली में दिखाई पड़ती है। अपने गृह वार्ड के हर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में सक्रिय रहने वाले अंशु टुटेजा को यदि भाजपा अवसर दे तो ये योग्य प्रत्याशी साबित होगें।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING