Advertisement Carousel
Uncategorized

गुणवत्ता के साथ हो सभी सड़कों का निर्माण है= वित्तमंत्रीन्यायालय एवं जिला पंचायत कार्यालय रोड हुआ डामरीकृतनालंदा परिसर का ले आउट तैयार

रायगढ़। माननीय वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ पी चौधरी जी ने शनिवार को निगम क्षेत्र के सभी विकास कार्यों का निरीक्षण किया शहर में करोड़ो रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं इसी कड़ी में निगम क्षेत्र में
13 बीटी सड़कों का निरीक्षण किया जिसमें न्यायालय परिसर से जिला पंचायत कार्यालय रोड, भगवान पुर रोड का कार्य प्रगति पर है।

advertisement


दौरे के दौरान डामरीकृत सड़कों का निर्माण कार्य का जायजा लिया। जिसके तहत टीवी टावर रोड, गुरु द्रोण स्कूल रोड, बोईर दादर चौक से इंदिरा विहार रोड, बोईर दादर चौक से शालिनी स्कूल रोड, वार्ड क्रमांक 22 शुभ ब्यूटीपार्लर रोड,वार्ड क्रमांक 21 बेलादुला रोड, तुलसी होटल रोड, मिनीमाता रोड,शनि मंदिर रोड, तुलसी होटल से गांधी प्रतिमा चौक, शनि मंदिर रोड, के कार्य पूर्ण हो चुके बीटी सड़क का भी जायजा लिया। इसके साथ ही जिला वार्ड क्रमांक 27 के न्यायालय परिसर से जिला पंचायत कार्यालय तक लगभग 82 लाख की लागत से बन रहे बीटी रोड और भगवानपुर वार्ड क्रमांक 45 में लगभग 12 लाख की लागत में प्राथमिक शाला से हनुमान मंदिर तक हो रहे सड़क निर्माण का भी जायजा लिया।


वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी ने निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय से कहा कि सभी निर्माण कार्य इंजीनियर की निगरानी में कराए जाए तथा कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही साथ नालंदा परिसर के ले आउट कार्य की भी जानकारी ली।
माननीय वित्त मंत्री जी के निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष श्री उमेश अग्रवाल जी, श्री नारायण पटेल जी पार्षद वार्ड नं 45 , निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया, सब इंजीनियर श्री अशोक सिंह, सब इंजीनियर दिलीप उरांव निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING