Advertisement Carousel
Uncategorized

बिग ब्रेकिंग..सरेराह महिला को बातों में उलझाकर लाखों के जेवरात ले उड़े दो बदमाश..

रायगढ़..अब से कुछ देर पहले सुभाष चौक में बड़ी वारदात घटित होने की जानकारी मिल रही है।सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार एमजी रोड निवासी एक महिला से दो बदमाशों ने बीच चौक में डाक्टर का पता पूछने के दौरान,महिला को बातों में उलझाकर उससे सोने की चैन,चार चूड़ियां,चार अंगूठी उतरवाकर नौ दो ग्यारह हो गए। ठगी के ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।किंतु बताया जा रहा है कि सफेद शर्ट, काला पैंट पहने दोनो युवकों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।बहरहाल कोतवाली पुलिस और सायबर सेल के जवान सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगे हुए हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING