Advertisement Carousel
Uncategorized

पुलिस का सख्त रुख: झगड़ा विवाद कर रहे तीन युवकों को चक्रधरनगर पुलिस ने प्रतिबंधक कार्रवाई कर भेजा जेल…. नववर्ष की पूर्व संध्या पर जिले में तेज गति और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी

, रायगढ़ । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में उडदंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जहां लोग उत्सव में मग्न होते हैं, वहीं पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरत रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी है।

कल सोमवार को थाना चक्रधरनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को पेट्रोलिंग के दौरान पंजरी प्लांट क्षेत्र में मारपीट की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां तीन युवक—विकास महापात्रे, मुनशाद अहमद, और रवि टोप्पो—न सिर्फ आपस में झगड़ रहे थे, बल्कि पुलिस और साक्षियों के समझाने पर भी उग्र रवैया अपनाए हुए थे। स्थिति को बिगड़ता देख थाना प्रभारी ने तीनों युवको को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाना लाया गया, सभी पर धारा 170 बीएनएसएस, धारा 126/135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार तीनों को जेल वारंट पर जेल भेज दिया गया है।

advertisement

इन पर हुई कार्रवाई–

  1. विकास महापात्रे (29 वर्ष), निवासी पंजरी प्लांट, थाना चक्रधरनगर।
  2. मुनशाद अहमद (23 वर्ष), निवासी पंजरी प्लांट, थाना चक्रधरनगर।
  3. रवि टोप्पो (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, थाना चक्रधरनगर। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि नागरिक नववर्ष का जश्न शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING