Advertisement Carousel
Uncategorized

अब्दुल सलीम पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के घर.. अरुणधर दीवान का किया इस्तकबाल..

रायगढ़…नए भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान की ताजपोशी के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है।कल दोपहर से ही भाजपा कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था।अपनी ताजपोशी के बाद कल भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अरुणधर दीवान पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के घर मिलने पहुंचे तो वहां भी बधाइयों का सिलसिला जारी रहा।भाजपा के सक्रिय सदस्य अब्दुल सलीम(मुन्ना)भी अपने साथियों के साथ

advertisement

उमेश अग्रवाल के घर पहुंचे और नए जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान के गले लगकर उनका इस्तकबाल किया।उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए,कहा कि अरुणधर दीवान के नेतृत्व में भाजपा इस दफा

नगरीय निकाय चुनाव में पूरे दम खम के साथ चुनाव लडेगी और रायगढ़ जिले के सभी निकायों में जीत का परचम भी लहराएगी।बता दें कि अब्दुल सलीम ने इस दफा वार्ड नंबर 28 से टिकट भी मांगा है।अगर भाजपा उन पर भरोसा जताती है तो वे पूरी ताकत से चुनावी समर में उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING