Advertisement Carousel
Uncategorized

अध्यक्ष बनने बाद अरुणधर का लाखा में जोरदार स्वागत

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अरुणधर दीवान का लाखा में युवा नेता गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।

advertisement

गोपाल अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओ का उत्साह देखते बन रहा था।सैकड़ो कार्यकर्ताओ के मध्य अरुण भैया जिंदाबाद,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से आकाश गुंजायमान हो गया।

कार्यकर्ताओ के स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मुझे जो सम्मान आप लोगो से मिला है उसके लिए मैं सदैव कार्यकर्ताओ का आभारी रहूंगा।आप सभी के सहयोग एवम साथ से हम सब को मिलकर पार्टी को पूरे जिले में एक नई ऊँचाई पर ले जाना है।

अरुणधर ने आगे कहा कि आप हम सभी को मिलकर शासन की योजनाओ को हर नागरिक तक जन जन तक पहुँचाना है,एवम आगामी निगम एवम पंचायत चुनावों में सभी सीटों में भाजपा समर्थित प्रत्यासियो को जिताकर पूरे जिले को भाजपामय करना है।

उक्त स्वागत समारोह में मुख्य रूप से सुरेश गोयल,गोपाल अग्रवाल,मनीष शर्मा,अशोक अग्रवाल,मनोज पटेल,नेत्रानन्द पटेल,बिपिन डनसेना,प्रकाश त्रिपाठी,ललित गुप्ता,राजू गुप्ता,खुशी राम अजय,रोहित उरांव,देवसिंग सिदार,मोहन ठाकुर,फिरतु राम,शंकर लोधा,दशरथ पंडा,उदय चन्द्र साहू,रवि अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल,अशोक डनसेना,बबलू देलारी, फूलमती धनवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बुलडोजर में चढ़ा कर अध्यक्ष का किया स्वागत

कार्यकर्ताओ ने अपने नए अध्यक्ष को बुलडोजर में चढ़ाकर जोरदार स्वागत किया।बुलडोजर में चढ़कर जब अध्यक्ष ने सभी का अभिवादन किया तो नारो से पूरा आसमान गुंजायमान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING