Advertisement Carousel
Uncategorized

नाबालिग को बहलाकर भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

, रायगढ़ । रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहलाकर भगा ले जाने के आरोप में जूटमिल पुलिस ने 24 वर्षीय युवक अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर कल जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पिता ने 03 जनवरी को जूटमिल थाने में अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
लड़की के पिता ने बताया कि वह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का निवासी है और परिवार सहित जूटमिल में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। 31 दिसंबर 2024 को जब वह और उसकी पत्नी काम पर गए हुए थे, तब उनकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। रात्रि में वापस लौटने पर जब बेटी के गायब होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पता करने की कोशिश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। जूटमिल पुलिस द्वारा अप.क्र. 04/2025 धारा 137(2) भान्यासं के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध दर्ज किया गया ।
जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि अभिषेक यादव नामक युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभिषेक यादव को हिरासत में लिया और लड़की को उसके कब्जे से सुरक्षित बरामद किया।
पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करने के साथ-साथ मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करना पाते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2), 65(1), 87 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 प्रकरण में विस्तार किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING