Advertisement Carousel
Uncategorized

इतनी बड़ी कंपनी और मीडिया मैनेजमेंट जीरो..बांट दी नकली घड़ी हो गई किरकिरी….

रायगढ़…पुसौर ब्लॉक में स्थित एक प्लांट के अफसरों ने बीते दिनों प्रेस वार्ता का आयोजन इस गरज से किया था कि आने वाले दिनों में कंपनी के विस्तार के दौरान होने वाली जनसुनवाई में स्थानीय मीडिया का सहयोग मिले।बकायदा पत्रकारों को आमंत्रित किया गया और उन्हें खुश करने के लिए स्मार्ट वॉच भी वितरित किए गए।लेकिन वॉच वितरण के दौरान पीआरओ साहब खुद पत्रकारों से उलझ गए।दरअसल पीआरओ साहब अपने पसंद के पत्रकारों को ही घड़ी देना चाह रहे थे।चूंकि पत्रकारों की संख्या उनकी की गई उम्मीद से कहीं ज्यादा थी।इसलिए उनकी बहस कुछ पत्रकारों के साथ हो गई।बहरहाल ले देकर प्रेस वार्ता तो हो गई।लेकिन दो चार दिन बाद पता चला की कंपनी द्वारा बांटी गई घड़ी दोयम दर्जे की है। कुछ पत्रकारों की घड़ी खराब हो जाने की भी जानकारी मिल रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING