Advertisement Carousel
Uncategorized

चार महीने के अंदर शहर के भीतर हत्या की चौथी वारदात…कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर दो बुजुर्ग भाई बहन की धारदार हथियार से हत्या..कोतवाली की पेट्रोलिंग और कोतवाल की पुलिसिंग पर फिर उठने लगे सवाल…

रायगढ़..कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधों की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है।कोतवाल की तैनाती के बाद से ही इलाके में अपराधियों के हौसले पूरी बुलंदी पर है।चोरी, छीनताई,मारपीट जैसे दर्जनों मामले ऐसे हैं जो अब तक अनसुलझे हैं।एसपी बंगला के बगल में दो माह पहले युवक के ऊपर हुए जानलेवा हमले के आरोपी अब तक फरार हैं।अब इधर कोतवाली के सामने ही बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात हो गई है।मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी हटरी जनकर्म प्रेस के पास रहने वाले सीताराम जायसवाल और उनकी बहन अन्नपूर्णा जायसवाल को बीती रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया है।आज दोपहर वारदात की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।मौके पर पुलिस छान बीन कर रही हैं।वहीं स्निफर डॉग के जरिए भी आरोपियों की पता तलाश में पुलिस जुटी हुई है।आईपीएस आकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध

advertisement

पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है इसी बीच जानकारी मिल रही है कि सीसीटीवी में सीताराम जायसवाल के घर के पास रात के बखत दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं।पुलिस को शक है कि इन लोगों की वारदात में संलिप्तता हो सकती है।हालाकि दोनो ही संदिग्धों के चेहरे फुटेज में साफ नजर नहीं आ रहे हैं।

रूबी पहुंची रेलवे स्टेशन

स्निफर डॉग रूबी की भी मदद इस दोहरे हत्याकांड में शामिल कातिलों तक पहुंचने के लिए ली जा रही है।रूबी घटनास्थल से पुरानी हटरी से श्याम टॉकीज होते हुए नवीन कन्या शाला के भीतर पहुंची और फिर वहां से रेलवे स्टेशन पहुंची,इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद इसी रास्ते से फरार हुए होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING