Advertisement Carousel
Uncategorized

जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: 33 पाऊच महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 20 जनवरी 2025 । जूटमिल पुलिस ने आज गांधी नगर में एक महिला के घर पर अवैध महुआ शराब रखने की सूचना पर रेड की कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्गा बंजारे नामक महिला अवैध रूप से घर में अवैध बिक्री के लिए हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब रखे हुए है।
पुलिस ने गवाहों के साथ दबिश दी और महिला से पूछताछ की। महिला ने शराब रखने से इंकार किया, लेकिन तलाशी में घर के बाथरूम के पास छत जाने वाली सीढ़ी के नीचे 33 पाऊच महुआ शराब बरामद हुई जिसके प्रत्येक पाऊच में 180 मि.ली. शराब थी, कुल 5.940 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 600 रुपये है। पूछताछ में महिला ने यह स्वीकार किया कि उसने शराब बिक्री के लिए रखी थी।
इस पर महिला दुर्गा बंजारे (40) के खिलाफ थाना जूटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। निरीक्षक थाना प्रभारी जूटमिल मोहन भारद्वाज के निर्देशन पर इस छापेमार कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिदार, आरक्षक बंशीलाल रात्रे, सतीश चंद्र लकड़ा और महिला आरक्षक देवकुमारी भारते की अहम भूमिका रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING