Advertisement Carousel
Uncategorized

वार्ड नं 19 का सस्पेंस अब तक बरकरार..लेकिन इस समाजसेवी के हाथों में आ सकता है कमल..बड़े नेताओं की आपसी रायशुमारी के बाद..इस हाइप्रोफाइल वार्ड में चमक सकता है दीपक..

रायगढ़..रायगढ़ नगर निगम के हाइवोल्टेज वार्ड नं 19 में भाजपा की टिकट को लेकर अब तक शीर्ष नेताओं में रायशुमारी नहीं बन पाई है।भाजपा की ओर से अब तक आधा दर्जन से भी अधिक लोगों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।इन दावेदारों के बीच अब एक और नाम उभर कर सामने आ गया है।प्रख्यात समाजसेवी युवा तुर्क दीपक डोरा ने भी अब इस वार्ड से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर इस वार्ड का वोल्टेज बढ़ा दिया है।मिलनसार व्यक्तित्व के धनी दीपक डोरा अपनी संस्था देवकी

advertisement

रामधारी फाउंडेशन के जरिए नेत्रदान करवा के अब तक 200 से भी ज्यादा नेत्रहीन लोगों को आंखों की ज्योति प्रदान कर चुके हैं।समाजसेवा को ही अपने जीवन का आधार मानकर दीपक डोरा जनसेवा में लगे रहते हैं।अपनी जनसेवा को और भी व्यापक स्तर पर करने के लिहाज से उन्होंने वार्ड नं 19 से भाजपा की टिकट मांगी है।
बता दें कि दीपक की दावेदारी के बाद से ही इस वार्ड की टिकट अब तक फाइनल नहीं हो पाई है।जानकारी मिल रही है कि लिस्ट पर मंथन अब रायपुर में चल रहा है।इधर दीपक डोरा भी प्रदेश स्तर के शीर्ष नेताओं से अपनी टिकट के लिए लगातार संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING