Advertisement Carousel
Uncategorized

टिकट पक्की होते ही वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेने निवास स्थान पहुंचे जीवर्धन

रायगढ़:- नगर निगम रायगढ़ के भाजपा प्रत्याशी के रूप में जैसे ही जीवर्धन चौहान के नाम पर पार्टी संगठन ने मुहर लगाई शहर में खुशियों का दौर शुरू हो गई। चाय वाले को भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही वही विपक्ष गरीब चाय बेचने वाले को प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा को कठघरे में खड़े कर रही है। जीवर्धन जिस घर में रहते है उस घर तक दु पहिया वाहन जा पाता है । कल जैसे ही टिकट फायनल हुआ घर में बधाई देने वालो की कतार लग गई। सबसे पहले जीवर्धन ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सौजन्य चर्चा कर आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि नेताओं ने एक गरीब चाय वाले पर भरोसा जताया है इसके लिए वे आभारी है। जीवर्धन चौहान ने वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल से दूरभाष में चर्चा कर आभार जताया वही पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के निवास पहुंचकर जीत के लिए मार्गदर्शन मांगा। इसके बाद वे वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला के निवास पहुंचे और चाय वाले पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया। भाजपा नेता विकास केडिया के निवास पहुंचने पर कॉलोनीवासियों द्वारा भावभीना स्वागत करने पर अभिभूत जीवर्धन ने कहा आप सभी का गरीब चाय वाले पर भरोसा करने पर उनका आत्म विश्वास बढ़ा है । विधायक ओपी चौधरी के सपनों का रायगढ़ बनाने के लिए निगम में भाजपा की सरकार ट्रिपल इंजन सरकार होगी। वे स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल के निवास पहुंच कर उनके बेटे गौतम से मुलाकात कर रोशन लाल जी के योगदान का स्मरण करते हुए भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सहयोग मांगा। जीवर्धन ने वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन के निवास भी गए और उनके प्रति किए गए विश्वास के प्रति आभार जताया। जीवर्धन चौहान श्रीकांत सोमवार एवं सुभाष पांडे के निवास स्थान भी पहुंचे थे। संगठन के अध्यक्ष अरुण धर दीवान महामंत्री सतीश बेहरा रत्थु गुप्ता विलिस गुप्ता से भी चर्चा कर आभार जताया।साथ साथ जीवर्धन ने सुरेश गोयल, महेंद्र चौहथा,महावीर गुरुजी,सावन चौहान, अभिलाष कछुवाहा, परदेशी मिरी रज्जू संजय,राम जाने भारद्वाज, प्रदीप श्रृंगी, राकेश रात्रें, से भी मुलाकात कर चर्चा कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोगो से दूरभाष पर चर्चा कर गरीब चाय वाले को जिताने के लिए सहयोग मांगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING