Advertisement Carousel
Uncategorized

कार्मेल स्कूल में गणतन्त्र दिवस के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए निशांत सारस्वत

रायगढ़ :- शहर के नामचीन स्कूल कार्मेल कान्वेंट मे गणतन्त्र दिवस के आयोजन में स्कूल के पूर्व छात्र,समाजसेवी निशांत सारस्वत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए निशांत के जीवन से जुड़े संस्मरण बताए गए। ध्वजारोहण, रंगारंग कार्यक्रम, परेड की सलामी के बाद

advertisement

स्कूली छात्रों को निशांत द्वारा ओज पूर्ण संबोधन दिया गया। निशांत की प्राथमिक शिक्षाकार्मेल मे हुई फिर कोलकाता स्थित देश के प्रसिद्ध सेंट ज़ेवियरस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की। यहां निशांत ने MBA की डिग्री हासिल की। निशांत के व्यक्तित्व, प्रोफाइल, भाषण और प्रेजेंटेशन से स्कूली छात्रों के मध्य सकारात्मक संदेश गया जिससे वे सुनहरे भविष्य के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING