Advertisement Carousel
Uncategorized

कांग्रेस एक डूबता जहाज.. घर में मची भगदड़ सम्हालें:- पूनम सोलंकी….कांग्रेस के आरोपों पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी का पलटवार

advertisement

रायगढ़ :- कांग्रेस एक डूबता जहाज है। कांग्रेस से भागने की भगदड़ मची हुई है । भाजपा पर आरोप लगाने के पहले कांग्रेस घर में मची भगदड़ सम्हालें । कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा है कांग्रेसी संभावित बड़ी हार को देखते हुए
अर्नगल बयान बाजी कर रही है।भाजपा पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपनी गिरेबान में झांक लें । कांग्रेस द्वारा धनबल और बाहुबल के दुरुपयोग की लंबी फेहरिस्त है जिस पर एक पूरी किताब लिखी जा सकती है । खिसियानी बिल्ली खम्बा नोंचे की तर्ज़ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये स्वयं को निरीह बताकर सत्तापक्ष की आलोचना करने की बजाय इस बात पर आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनके अधिकृत उम्मीदवार चुनाव के पहले आखिर मैदान छोड़कर क्यों भाग खड़े हो रहे हैं? कुशल नेतृत्वकर्ता ओ पी चौधरी के विकास की आंधी ने कांग्रेस को इस कदर हिला डाला है कि कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशियों का अपने अपने वार्ड में भाजपा का मजबूती से सामना कर पाना कठिन सिद्ध हो रहा है । सुनिश्चित हार की प्रबल आशंका से कांग्रेस प्रत्याशी इस कदर भयभीत हैं कि शर्मनाक पराजय से बचने उनके पास मैदान छोड़ देने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।पार्टी में मची इस भगदड़ पर बौखलाहट जताने की बजाय कांग्रेस बचे-खुचे पार्षद प्रत्याशियों की सुध लें तो बेहतर होगा अन्यथा चुनाव से अलग हटने का दावा करते हुए कुछेक प्रत्याशी और सार्वजनिक हो गए तो कांग्रेस की पूरी तरह फ़ज़ीहत हो जाने से कोई रोक भी नही पायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING