Advertisement Carousel
Uncategorized

सत्ता चली गई लेकिन सत्ता का नशा नहीं उतरा..पहले उप चुनाव में सीएसपी से कहा था क्या उखाड़ लोगे मेरा..और आज फिर टी आई से बोले अरे टी आई..चुनाव आते ही आप खो बैठते हैं अनिल शुक्ला..आखिर पुलिस कब तक देगी उन्हें अभयदान..पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़..आज नामांकन वापसी के आखिरी दिन कलेक्ट्रेट में दिनभर हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।दरअसल दो कांग्रेस प्रत्याशियों के सरेंडर कर देने के बाद कांग्रेसियों को इस बात की भनक लगी कि वार्ड नंबर 23 के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी भी नाम वापस लेने कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं।जिसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए।इसी दौरान वहां मौजूद भाजपा

advertisement

कार्यकर्ताओं से उनकी धक्का मुक्की होने लगी।और इसी दौरान अनिल शुक्ला अपना आपा खो बैठे और गाली गलौज करते रहे।इसी बीच उन्होंने चक्रधर नगर टी आई को हड़काते हुए अरे टी आई कहा कहने का अंदाज लगभग धमकाने वाला था।इसी वजह से आज दिनभर सोशल मीडिया में इनका अरे टी आई वाला वीडियो वायरल होता रहा।

दो साल पहले भी सीएसपी से कहा था क्या उखाड़ लोगे मेरा..

कांग्रेस के शासनकाल के दौरान पांच सालों तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला का पारा सातवें आसमान में चढ़ा हुआ था।दो साल पहले भी वार्ड नंबर 27 में हुए उपचुनाव में अनिल शुक्ला तत्कालीन सीएसपी अभिनव उपाध्याय से भी उलझ गए थे।वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि सीएसपी अभिनव उपाध्याय उन्हें

समझा रहे हैं।लेकिन सत्ता की हनक में चूर अनिल शुक्ला उनसे लगातार दुर्व्यवहार कर रहे हैं।उन्होंने सीएसपी से कहा कि क्या उखाड़ लोगे मेरा।हालाकि इस तरह का दुर्व्यवहार करना तो अनिल शुक्ला की आदत में शुमार है।लेकिन सत्ता चली जाने के बाद भी उनकी आदत नहीं बदली है।इधर लॉ एंड आर्डर की दुहाई देने वाली रायगढ़ पुलिस भी आचार संहिता के दौरान इतनी मौन है ये भी समझ से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING