Advertisement Carousel
Uncategorized

सडक़ सुरक्षा समारोह मे संस्कार स्कूल की धूमविभिन्न विद्याओं में विद्यार्थियों को मिले 6 पुरस्कार


रायगढ़। पुलिस प्रशासन के द्वारा छत्तीसवां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2025 के समापन समारोह में शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने परचम लहराते हुए 6 अवार्ड प्राप्त करने में सफल हुए हैं। ज्ञात हो कि यातायात पुलिस विभाग के द्वारा 36वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन मे लोगों को जागरूक बनाने के लिए यातायात विभाग ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला

प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि शामिल है। संस्कार स्कूल के विद्यार्थियों ने इसमे भागीदारी की और लगभग सभी विद्याओं में पुरस्कार प्राप्त किए। इसमें किंजल पांडे – रंगोली में प्रथम, पावनी सिंघल-चित्रकला में द्वितीय, मुस्कान पटेल-स्लोगन लिखो में द्वितीय, शिवानी राय एवं अग्रिमा दुबे-स्लोगन लिखो में तृतीय, स्नेहा सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुए। संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा एवं चित्रकला शिक्षक रूद्र वैष्णव सहित पूरे स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। .

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING