Advertisement Carousel
Uncategorized

विमल चौधरी बने वार्ड क्रमांक 38 के चुनाव संचालक


रायगढ़/आसन्न नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे 48 वार्डों में संचालकों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 38 जहां वर्तमान में कांग्रेस का पार्षद रहा है, वहां भारतीय जनता पार्टी ने कुंदन चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है और कांग्रेस के इस घर को भेदने के लिए रणनीति बनाने में माहिर और चुनावी चाणक्य कहे जाने वाले विमल चौधरी को उस वार्ड के संचालन की जिम्मेदारी सोपी है।
ज्ञात हो की विमल चौधरी लगातार नगर निगम के पूर्व सभापति श्री सुभाष पांडे के चुनावी संचालन की जिम्मेदारी उठाते आए हैं और उन्हें लगातार अपने संचालन में जीत भी दिलाते आए हैं ,उनकी इन्हीं योग्यता और विजय नीति को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें वार्ड क्रमांक 38 का संचालक नियुक्त किया है। निश्चित ही उनके संचालन में वार्ड क्रमांक 38 से महापौर पद के प्रत्याशी श्री जीवर्धन चौहान एवं पार्षद पद के प्रत्याशी कुंदन चौहान को ऐतिहासिक मत प्राप्त होंगे और वार्ड क्रमांक 38 अपना एक नया अध्याय लिखने में सफल होगा ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING