Advertisement Carousel
Uncategorized

ओपी चौधरी ने किया प्रत्याशी नरेन्द्र ठेठवार के कार्यालय का उद्घाटन…..जनसमर्थन में कहा अपने बेटे को आशीर्वाद देना है….नरेन्द्र ठेठवार की जीत पर वार्ड विकास के लिए ओपी ने की 50 लाख रुपए की घोषणा

advertisement

रायगढ़ :कल देर शाम छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ के लाडले विधायक ने वार्ड नंबर 12 में भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र ठेठवार के कार्यालय का उद्घाटन किया,शहर के हाइप्रोफाइल वार्ड और कांग्रेस के गढ़ में ओपी चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांगा,और कहा अपने बेटे और भाई को आशीर्वाद देना है,वार्ड के हर छोटे बड़े काम के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे और नरेन्द्र ठेठवार की जीत पर वार्ड में विकास कार्य हेतु 50 लाख रुपए की घोषणा की,एवं

हर संभव कार्य हेतु वार्ड की जनता को आश्वाशन दिया, 30 साल नहीं केवल 5 साल देने को निवेदन वार्ड की जनता को किया,वहीं ओपी चौधरी से प्रभावित होकर कांग्रेस के गढ़ में कई वार्डवासियों गोरख यादव, गणेश यादव,सतपाल सिंह बग्गा, निलेश अग्रवाल, राकेश ठेठवार, ओमप्रकाश शर्मा,चेतनदास, गोविंद शर्मा,सुरेश शर्मा एवं अन्य लोगों ने भाजपा का दामन थामा,


इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल,पवन शर्मा,अनिल यादव,मितेश शर्मा, जिम्मी अग्रवाल,साहिल अली मनिहार,चीकू केशरवानी एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, नरेन्द्र पूर्व में विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों में रहे है और पूर्व में

भाजपा के शहर मंडल में मंत्री रहे है और वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री है,बहराल यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि इस बार वार्ड नंबर 12 रोमांचक स्थिति में है चूंकि रायगढ़ के लाडले विधायक ओपी चौधरी ने इसकी कमान थाम ली है..!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING