Advertisement Carousel
Uncategorized

कोतवाली के सामने फिर हुई वारदात..महिला को बातों में उलझाकर जेवर ले उड़े बदमाश..सुभाष चौक में भी महिला से इसी तरह हुई थी ठगी की वारदात..कोतवाल के हाथ अभी तक सुने..कोतवाली क्षेत्र की जनता कब तक रहेगी असुरक्षित…

रायगढ़..बीते डेढ़ साल से कोतवाली थाना क्षेत्र पेशेवर अपराधियों के लिए सुरक्षित इलाका बना हुआ है।बीते डेढ़ साल में यहां घटित हुए अपराधों पर अगर गौर किया जाए तो यहां,मारपीट,हत्या,चोरी,ठगी की कई वारदातें घटित हो चुकी है।जिसमें से ज्यादातर मुआमले आज भी अनसुलझे हैं।इधर नगर के ह्रदयस्थल सुभाष चौक में कुछ दिन पहले एक महिला से साथ ठगी की वारदात हुई थी।जिसमें बातों में उलझाकर बदमाशों ने महिला से

advertisement

तकरीबन 15 लाख के सोने के जेवर उतरवा लिए थे।पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।किंतु कोतवाल के हाथ इस मामले में अब तक खाली ही हैं।इसी वारदात की ही तरह एक और घटना आज सुबह 10 बजे कोतवाली के ठीक सामने घटित हुई है।जिसमे चार बदमाशों में एक महिला को बातों में उलझाकर सोने की चैन और अंगूठी

सुखनंदन पटेल
टीआई,कोतवाली

उतरवाकर बड़े आराम से कोतवाली के सामने से फरार हो गए।हालाकि आज कि पूरी घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई है।और पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।अब देखना यह है कि इस दफा कोतवाल इन गुनहगारों तक पहुंच पाते हैं या नहीं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING