Advertisement Carousel
Uncategorized

और आखिरकार वार्ड नं 19 में हुआ सुरेश गोयल का पलड़ा भारी..सारे समीकरणों को तोड़ भाजपा निकली आगे..संकट मोचक बनकर सामने आए सुनील लेंध्रा…

रायगढ़..बीते कई दिनों से वार्ड नं 19 में बनते बिगड़ते चुनावी समीकरणों पर आखिरकार विराम लग ही गया।मतदान के ठीक एक दिन पहले बाजी पलटती नजर आने लगी है।इस वार्ड में अब भाजपा प्रत्याशी सुरेश गोयल की स्थिति मजबूत नजर आ रही है।या ये कहें कि इस वार्ड से सुरेश गोयल चुनाव जीतकर फिर से नगर निगम पहुंचने वाले हैं।दरअसल राजनीति के मंझे खिलाड़ी सुरेश गोयल ने दिखावे की बजाय शांत चित्त होकर अपने राजनीतिक कौशल का परिचय दिया है।विपक्षी दल के शुरुआती रुझानों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक सूझ के जरिए मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा सरकार के सवा साल के विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचाया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विजन को लेकर एक एक मतदाता तक पहुंचे।आम जनता भी अब समझने लगी है कि विकास की गंगा तो अब राजधानी से होकर ही साय साय बहनी है।दूसरी तरफ ना तो कांग्रेस की सरकार है और ना ही कांग्रेसी नेताओं के पास कोई विजन है।बेटा हो या वार्ड की बेटी वार्ड का सही मायने में विकास तो वही करेगा जिसकी सरकार होगी।कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सिर्फ कागजों पर ही होगी।लेकिन इस वार्ड के लोगों की जीत तो तब होगी जब सरकार में काबिज भाजपा के प्रत्याशी सुरेश गोयल चुनाव जीतकर निगम पहुंचेंगे और अपने राजनीतिक अनुभव और ओपी चौधरी के शानदार विजन के साथ वार्ड की तरक्की करेंगे।बता दें कि आखिरकार सुरेश गोयल वार्ड की जनता को यह समझाने में सफल रहे कि तरक्की की इबारत भाजपा सरकार ही लिख सकती है।बहरहाल सारे समीकरणों और भावनात्मक जुमलेबाजी को पछाड़कर भाजपा प्रत्याशी इस हाइप्रोफाइल वार्ड से प्रचंड मतों से विजयी होते नजर आ रहे हैं।

advertisement

एक बार फिर संकट मोचक बनकर सामने आए समाजसेवी सुनील लेंध्रा..

भाजपा प्रत्याशी की बीच मझधार में फंसी नैया को देखकर मतदान से महज 24 घंटे पहले युवा समाजसेवी सुनील लेंध्रा ने भी सुरेश गोयल के लिए मोर्चा संभाल लिया।सुरेश गोयल सुनील लेंध्रा के काफी करीबी माने जाते हैं।और सुनील लेंध्रा की सामाजिक छवि का पूरा लाभ इस चुनाव में सुरेश गोयल को मिलेगा।जानकारी के मुताबिक सुनील लेंध्रा रायपुर से आकर अपने संपर्कों और संबंधों के जरिए मतदाताओं से रूबरू होकर सुरेश गोयल की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING