Advertisement Carousel
Uncategorized

केन्द्रीय मंत्री के हाथो संस्कार स्कूल का सम्मानप्राचार्या रश्मि शर्मा ने लिया एजुकेशन एक्सीलेन्स अवार्डसम्मान पुरे जिले के लिए गर्व – रामचंद्र


रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल को भारत सरकार के केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांता मजुमदार के हाथो एजुुकेशन एक्सीलेन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री के हाथो दिल्ली मे शानदार समारोह के दौरान अवार्ड ग्रहण किया। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा उच्च कोटी की शैक्षणिक गतिविधियां एवं शानदार व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, विभिन्न खेलकूद, मानसिक विकास कार्यक्रम, नेतृत्व क्षमता बढ़ाने वाली गतिविधियां आदि के चलते संस्कार स्कूल को चयन किया गया। इसमे खास बात यह रही कि ज्यूरी मेंबर के द्वारा एजुकेशनल प्रजेंटेंशन लिया गया। जिसमे संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा द्वारा शानदार प्रस्तुती दी गई। जिसके चलते संस्कार स्कूल को ज्यूरी अवार्ड हेतु चयन कर सम्मानित किया गया। संस्था की इस सफलता पर संपूर्ण प्रबंधन, पालकगण, विद्यार्थिगण, के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए संस्कार स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
वर्सन
रामचन्द्र शर्मा

मार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूल
केन्द्रीय मंत्री के द्वारा संस्कार स्कूल को ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित किया जाना न केवल स्कूल बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान पूरे स्टॉफ की मेहनत, पालकगण व जिलेवासियों की दुआएं, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन आदि के कारण मिला है। हम भविष्य मे भी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए बेहतर से बेहतर शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम जारी रखेंगे। पुरस्कार के लिए पूरे जिले वासियों को बधाई एवं धन्यवाद।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING