Advertisement Carousel
Uncategorized

नगर में होने जा रहे कृतार्थ कीर्तन के लिए राजस्थान खाटूधाम में बाबा श्याम को निमंत्रण….रेड क्वीन में 21 फरवरी को देश के जानेमाने भजन गायक कन्हैया मित्तल करेंगे शिरकत

रायगढ़ 14 फरवरी : नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम सरकार द्वारा 20 और 21 फरवरी को निशान यात्रा व भव्य कीर्तन कराया जा रहा है। कीर्तन का यह शानदार तीसरा साल है लगातार दो वर्षों से कीर्तन करवाया जा रहा है। इस वर्ष कृतार्थ-3 का आयोजन हो रहा है। जिसके लिए खास तौर पर राजस्थान स्थित खाटू मंदिर में बाबा श्याम को विधिवत निमंत्रण दिया गया है। आयोजक मंडल ने स्वयं जाकर खाटूधाम में बाबा को कीर्तन में आने का निमंत्रण दिया एवं सफल कार्यक्रम के लिए बाबा से प्रार्थना की। गुरुवार 20 फरवरी को निशान यात्रा निकाली जावेगी। निशान यात्रा 20 फरवरी गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे गांधी गंज स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ होगी एवं नगर भ्रमण करते हुए संजय कॉम्प्लेक्स परिसर स्थित श्री श्याम मंदिर जाएगी। आयोजकों ने निशान यात्रा के लिए बहुत तैयारी की है। जिसमें धमाल,डीजे,ढोल-नगाड़े, नृत्य-नाटिका,पुष्प वर्षा,इत्र वर्षा आदि बहुत से आकर्षण होंगे।

शुक्रवार 21 फरवरी को ढिमरापुर रोड स्थित रेड क्वीन में मैं भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस कीर्तन में देश के जाने-माने भजन गायक कन्हैया मित्तल को खास तौर पर रायगढ़ आमंत्रित किया गया है। कन्हैया मित्तल एक जाने-माने बड़े गायक हैं श्याम प्रेमियों नगर नगर वासियों इसको लेकर भी काफी उत्साह है। कन्हैया मित्तल के साथ-साथ पारस लाडला और विशि अरोड़ा को भी आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री श्याम सरकार और सहयोगी संस्था श्री श्याम रसोई के सदस्य की जान से जूट हैं। आयोजकों ने सभी नगर वासियों को निशान यात्रा और इस भव्य कीर्तन में अधिक से अधिक शामिल होकर पुण्य के भागी बने की अपील की है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING