Advertisement Carousel
Uncategorized

अवैध कबाड़ परिवहन पर जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, ट्रक में लोड 30 टन कबाड़ जब्त

रायगढ़, । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, जुआ, सट्टा और कबाड़ पर कार्रवाई के क्रम में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा मुखबिरों को सक्रिय कर सूचना के आधार पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 14 फरवरी की रात टीआई मोहन भारद्वाज मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा से आ रहा 14 चक्का ट्रक (क्रमांक ओड-09 जी 9817) अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन कर रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जूटमिल पुलिस ने काशीराम चौक के पास ट्रक को रोका और जांच की। गवाहों की उपस्थिति में ट्रक के डाला बॉडी को चेक किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के लोहे के टुकड़े लोड थे। वाहन चालक दुर्गा यादव से इस संबंध में दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई उपयुक्त जवाब नहीं दे पाया और न ही कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। संदेह के आधार पर ट्रक को थाने लाया गया।


पुलिस ने वाहन में लोड करीब 30 टन कबाड़, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, को जप्त कर लिया। चोरी की संपत्ति होने के संदेह में पुलिस ने आरोपी दुर्गा यादव (पिता टिल्लू यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी चकबरा, थाना रानी की सराय, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध थाना जूटमिल में इस्तगासा धारा 35 (क), (ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

advertisement

इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक बंशी रात्रे और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध कबाड़ व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING