Advertisement Carousel
Uncategorized

सीनियर क्रिकेट का ट्रायल 5 फरवरी को पहले होगा फिटनेस टेस्ट, फिर ट्रायल

रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट के आने वाले सत्र की घोषणा कर दी गई है। जिसमें सीनियर टेस्ट मैच हेतु टीम के लिए ट्रायल 5 फरवरी को फिटनेस टेस्ट स्टेडियम में और ट्रायल स्टेडियम में ही होगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सीनियर के सभी मैच अथवा ट्रायल टेस्ट आधार पर होंगे इस कारण से पहले फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। फिटनेस टेस्ट के लिए प्रात: 9:00 बजे रायगढ़ स्टेडियम में खिलाडिय़ों को पहुंचने के लिए कहा गया है। जहाँ फिटनेस जाँच समिति के सदस्य जफर उल्लाह सिद्धिकी व महेन्द्र साव द्वारा खिलाडिय़ों का परीक्षण किया जाएगा। दोपहर को 2:00 बजे से खिलाडिय़ों का बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के आधार पर ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के लिए चयनकर्ता वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, जफर उल्लाह सिद्धिकी व महेन्द्र साव को मनोनीत किया गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा खिलाडिय़ों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।
यह है नियमावली
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों को अपनी कीट लानी होगी तथा सफेद ड्रेस में आना होगा। राज्यस्तरीय टीम के ट्रायल हेतु 20-20 खिलाडिय़ों को सीएससीएस के निर्देश पर आगे भेजा जाएगा। जिसकी जानकारी पृथक से दी जाएगी। सभी नये खिलाडिय़ों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। रजिस्टे्रशन के लिए ओरिजनल प्रमाण पत्र व डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र, मेनूवल जन्म प्रमाण पत्र, जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में प्रात: 10:30 से 1:30 व शाम 5:00 से 8:30 बजे तक आकर करवा लें। विस्तृत जानकारी जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से ली जा सकती है। जिन खिलाडिय़ों ने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है वह अनिवार्य रूप से मैच से पूर्व बना लें। ताकि प्रतियोगिता में शामिल हो सके।
वैक्सीनेशन अनिवार्य
कोरोना संकट के कारण सभी खिलाडिय़ों को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं खिलाड़ी इंटरडिस्ट्रीक टूर्नामेंट में शामिल हो सकेगा वैक्सीन की डोज वाला सर्टीफिकेट अनिवार्य रूप से जमा कराएगा। ऐसा नहीं होने की स्थिति में उक्त खिलाड़ी को टीम में चयन के बाद भी बाहर कर दिया जाएगा। इसलिए सभी खिलाडिय़ों को उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING