Advertisement Carousel
Uncategorized

चुनाव हारकर भी दिल जीत लिया अंशु टुटेजा ने….आभार रैली निकालकर किया जनता का अभिवादन…

advertisement

रायगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड नं 15 की सीट बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई थी,एग्जिट पोल ने भी इस सीट को लेकर जोरदार टक्कर होने की संभावना जताई थी और हुआ भी ऐसा ही भाजपा के युवा फायर ब्रांड नेता अंशु टुटेजा ने जोरदार टक्कर देते हुए शुरू के तीनों राउंड में लगातार अपनी बढ़त बनाई हुई थी आखरी के राउंड में महज कुछ वोटो से हार का सामना करना पड़ा,
हारने के बाद भी अंशु टुटेजा पूरे शहर में एवं अपने वार्ड में चर्चा का विषय बने रहे और जब आज अंशु टुटेजा ने आभार रैली निकाली तो फिर से वार्ड वासियों का दिल जीत लिया सभी ने खूब सराहा ,महिलाओं ने भावुक होकर आशीर्वाद दिया,

अंशु ने कहा हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार जनता के हर काम को करेगी मै अपने वार्डवासियों को आश्वस्त करता हु कि हर समय मै अपने वार्ड वासियों के हर काम को प्राथमिकता के साथ करवाऊंगा,
नाली,सड़क,साफ सफाई,राशन कार्ड जैसे जरूरी काम के लिए जनता के बीच हमेशा रहूंगा,केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की हर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास सदैव करता रहूंगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING