Advertisement Carousel
Uncategorized

सारंगढ़ गोली कांड का मुख्य फ़रार आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…आरोपी को मिरौनी डैम के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया….आरोपी के कब्जे से 01 नग पिस्टल व 17 नग बुलेट जप्त

advertisement

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में एवं अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू, डीएसपी मुख्यालय श्री अविनाश मिश्रा, एसडीओपी बिलाईगढ़ श्री विजय ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न टीम गठित कर थाना सिटी कोतवाली के अप.क्रं. – 75/2025 धारा 296,191(2),191(3),190,109,103 (1) BNS व 25,27 आर्म्स एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

प्रार्थी सलमान अंसारी के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की दिनांक 13.02.2025 के रात्रि करीबन 9 बजे दुकान सूर्या बेकरी रानीसागर के बाहर प्लास्टिक जलाने की बात क़ो लेकर संध्या रेस्टोरेंट की मालकिन ललिता बघेल,

गौरी बरेठ व अन्य के साथ आकर मुझे गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगी और फिर वहां अपने अन्य साथियो क़ो बुला ली, जिसमे एक व्यक्ति अपने बलेनो कार क्रमांक CG 14 MK 0727 से निकल कर अपने हाथ मे पिस्तौल रख कर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ मे रखे पिस्तौल से मेरे साथी मुखलाल मांझी क़ो सीने मे गोली मार दिया।

जिससे वह जमीन मे गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई उसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान पूर्व मे चार आरोपियों क़ो गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था एक मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत घटना दिनांक से फरार था

जिसे पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर अलग-अलग संभावित दिशा मे भेजा गया एवं तकनीकी प्रयोग से आरोपी क़ो घेरा बंदी कर मिरौनी डेम के पास पकड़ कर अभिरक्षा मे लिया गया एव उसके पास से 01 नग पिस्टल और 17 नग बुलेट जप्त किया गया। अपराध कबूल करने पर विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया |

उपरोक्त कार्यवाही में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस के समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING