Advertisement Carousel
Uncategorized

किरोड़ीमल रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ । रायगढ़ के कोतरारोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत किरोडीलम नगर रेलवे स्टेशन के सामने एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 3:20 बजे परींदा पान ठेले के पास इस व्यक्ति के मृत मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।
मामले की जानकारी किरोडीलम नगर में रहने वाले तारेश यादव ने थाना कोतरारोड़ में दिया गया, जिसने बताया कि मृतक करीब 70 वर्षीय पुरुष है, जो इलाके में घूम-फिरकर भीख मांगता था। सूचना पर थाना कोतरारोड पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग क्रमांक 10/25 धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी में रखवाया गया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसका हुलिया इस प्रकार बताया गया है— उम्र लगभग 70 वर्ष, सांवला रंग, काले-सफेद दाढ़ी, काले रंग की टी-शर्ट, जिस पर लाल रंग से “Friend” लिखा हुआ है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है और आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो कोतरारोड़ थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING