Advertisement Carousel
Uncategorized

विश्व कैंसर दिवस: पीएचसी रामभांठा में हुआ स्क्रीनिंग कैम्प सीएमएचओ ने कैंसर के विभिन्न लक्षणों के बारे में दी जानकारी


रायगढ़, /  विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामभाठा में पूर्वान्ह 11 बजे से स्क्रीनिंग कैंप की शुरूआत की गई। इस मौके पर 15 मरीज जिसमें गले के दो मरीज व सर्वायकल कैंसर के 13 मरीज पाये गये। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और स्त्रीरोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर के विभिन्न लक्षण के बारें में प्रमुख जानकारी दी गई।
सीएमएचओ डॉ.केशरी ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को कैंसर के प्रति जागरूक कर कैंसर के लक्षणों की पहचान कराना है। इस वर्ष का थीम क्लोज द केयर गेप हैं सर्वायकल कैंसर के निम्न लक्षण है, जैसे आंत और मूत्राश्य की कार्य प्रवृत्ति में बदलाव, फोड़ा और पीड़ा जो ठीक न हो रहा हो, शरीर में असामान्य रक्त स्त्राव व अन्य स्त्राव, शरीर व स्तन में गठान या गिल्टी का मोटापन, लगातार खट्टी डकारें आना, मस्से या तिल में बदलाव जाहिर होना, लगातार खँासी या गले का बैठना ऐसे लक्षण दिखने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से तुरंत परामर्श ले तथा सही समय पर अपना इलाज करायें। इस कार्यक्रम को आगे गति देते हुए 12 स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रएवं रायगढ़ में तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी जिला रायगढ़, एवं मेडिकल कालेज के डॉ त्रिभुवन साहू, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ.अंजना तिवारी एम.डी, डॉ.काकोली पटनायक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती भावना महलवार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.योगेश पटेल, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. राकेश वर्मा व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामभांठा के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING