Advertisement Carousel
Uncategorized

तनिष्क ज्वेलर्स से चार लाख की सोने की चैन लेकर शहर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसाई का बेटा फरार..पुलिस कर रही तलाश..पढ़िए पूरी खबर

रायगढ़.. ढिमरापुर रोड स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में आज दोपहर लूट की वारदात घटित हुई है।लूट की इस पूरी वारदात को शहर के ही एक होटल व्यवसायी के पुत्र ने अंजाम दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर क्षितिज अग्रवाल पिता मनोज अग्रवाल अपनी ब्लू कलर की गाड़ी से तनिष्क ज्वेलर्स पहुंचा और वहां कार्यरत स्टॉफ से सोने की चैन दिखाने के लिए बोला।दुकान के स्टाफ द्वारा चैन दिखाने के दौरान क्षितिज ने कर्मचारी से चैन छीना और अपनी गाड़ी में फरार हो गया।घटना के बाद तनिष्क ज्वेलर्स की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।कोतवाली में पदस्थ एस आई इनु देवांगन ने पूरी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी क्षितिज अग्रवाल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 309,4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING