Advertisement Carousel
Uncategorized

खरसिया एसडीएम ने चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों को कहा लोफर, मवाली,गुंडा और कामचोर..फेडरेशन नाराज..जिला निर्वाचन अधिकारी से हुई शिकायत..

रायगढ़..द्वितीय चरण के चुनाव के दौरान खरसिया की एसडीएम प्रियंका वर्मा पर चुनाव ड्यूटी में लगे आदिवासी शिक्षकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।बता दें कि 20 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के लिए लैलूंगा के कर्मचारी अधिकारियों की ड्यूटी खरसिया में लगी थी।निर्वाचन संपन्न कराने के बाद रात में सामग्री वापसी के दौरान खरसिया एसडीएम प्रियंका वर्मा द्वारा निर्वाचन दलों के साथ गाली गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया गया।कर्मचारियों का आरोप है कि एसडीएम ने उन्हें लोफर,मवाली,गुंडा,कामचोर कहा जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई और वे सभी अपमानित महसूस कर रहे हैं।कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोप को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की रायगढ़ जिला इकाई ने भी गंभीरता से लिया है और जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत की गई है।फेडरेशन के जिला संयोजक आशीष रंगारी ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारी को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए ये सुनिश्चित करें कि इस तरह की निंदनीय घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING