Advertisement Carousel
Uncategorized

फागुन के अवसर पर कल शाम 4 बजे निकलेगी नगर में ग्यारस अर्जी निशान यात्रा….इत्र वर्षा,पुष्प वर्षा, ढोल-धमाल और गुलाल के बीच श्याम भक्त मनाएंगे फागुन उत्सव

रायगढ़ 23 फरवरी : फ़ागुन के अवसर पर नगर में श्याम जगत की संस्था श्री श्याम दीवाने द्वारा कल बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली जावेंगी। फाल्गुन में प्रतिवर्ष श्याम दीवाने द्वारा निशान यात्रा निकाली जाती है यह इनका शानदार 5वाँ वर्ष है। निशान यात्रा कल सोमवार शाम 4:00 बजे स्थानीय गांधी गंज राम मंदिर से निशान यात्रा प्रारंभ होगी और नगर के मुख्य मार्ग जैसे श्याम टॉकीज चौक,एमजी रोड,रामनिवास टॉकीज चौक, सिल्वर पैलेस के बगल से गौरीशंकर मंदिर चौक, पैलेस रोड, लाल बिल्डिंग,हटरी चौक,गद्दी चौक, सुभाष चौक होती हुई श्याम मंदिर संजय कॉम्प्लेक्स जाएगी। वहाँ बाबा को निशाना अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही निशान उठाने वाले भक्तों के लिए मंदिर में भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

निशान यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों ने बहुत सी तैयारी की है। जिसमें इत्र वर्षा,पुष्प वर्षा, ढोल,धमाल,डी.जे. और नृत्य नाटिका आदि शामिल है। निशान यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। फागुन के अवसर पर इस निशान यात्रा में भक्त झूमते गाते बाबा का निशान हाथ में लिए रहेंगे। इस मनमोहक एवं भव्य निशान यात्रा में आयोजको ने नगर के सभी श्याम प्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक पधार कर यात्रा को सफल मनावे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING