Advertisement Carousel
Uncategorized

योग का अलख जगाने संजय अग्रवाल के परिवार का योगदान सराहनीय:- महापौर जीवर्धन….राजधानी में शुभम विशाखा के वैवाहिक आयोजन के दौरान योग शिविर का आयोजन बना जन चर्चा का विषय

advertisement

रायगढ़ :- संजय अग्रवाल के सुपुत्र एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम आईपीएल खिलाड़ी शुभम अग्रवाल के वैवाहिक आयोजन के दौरान राजधानी में योग शिविर का आयोजन जन चर्चा का विषय बन गया है। शिविर में रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान छत्तीसगढ़ महिला पतंजलि राज्य प्रभारी सुश्री जया मिश्रा,राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता साहू , हेमलता साहू न्यूट्रियनिस्ट लंदन निवासी स्वागतिका सेनापति ओजस योग मंदिर की संचालिका श्रेया अग्रवाल भी मौजूद रही।राजधानी स्थित मुहूर्त रिजॉर्ट शुभम विशाखा के विवाह के दौरान योग कार्निवल का आयोजन राजधानी स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। राजधानी प्रवास के दौरान रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान शादी समारोह के दौरान इस अनोखे योग

शिविर में शामिल हुए। जीवर्धन ने कहा घर घर योग का अलख जगाने के लिए संजय अग्रवाल के परिवार का योगदान सराहनीय है। पिछले दो दशकों से पूरा परिवार योग शिक्षण के लिए समर्पित रहा है। संजय अग्रवाल की बेटी श्रेया अग्रवाल योग सेवा के क्षेत्र में ब्रांड अंबसेडर मानी जाती है। हजारों लोग उनसे योग सिख रहे है। शादी विवाह के दौरान नाना प्रकार के आयोजन करते है लेकिन संजय अग्रवाल के परिवार ने शादी विवाह के दौरान योग शिविर का आयोजन कर यह साबित कर दिया कि योग के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा है।विवाह आयोजन के दौरान शामिल सभी रिश्ते दार सुबह उठकर इस योग शिविर के शामिल हुए सभी अभिनंदन के पात्र है। इस तरह से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का यह प्रयास अनोखा है। विवाह निमंत्रण में योग कार्निवल नामक आयोजन देख महापौर ने इसे अनोखा प्रयास निरूपित किया।


महापौर जीवर्धन ने अपने जीवन यात्रा के बारे में विचार साझा करते हुए कहा ईमानदारी से किए गए प्रयासों की समाज सराहना करता है। ईमानदारी से प्रयास करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा तीन दशक से मैने भाजपा की राजनीति करते हुए चाय बेची और परिवार का भरण पोषण करता रहा। यह समय बहुत कठिन था लेकिन मैने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। मेरे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं थे बहुत से लोगों ने आर्थिक सहयोग देने की बात कही लेकिन मैने अस्वीकार कर दिया यह चुनाव जनता ने लड़ा और मुझे ऐतिहासिक जना देश दिया। मेरे शहर के विधायक प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा एक साल में किए गए विकास कार्यों से यह साबित हो गया कि विकास की राजनीति जनता पसंद करती है। छग की जनता ने बदले और माफियाओं की राजनीति देखी है पहली बार विष्णु देव साय की सरकार में ओपी चौधरी जी ने राजनीति के मापदंड बदलते हुए विकास की राजनीति की शुरूआत की है।यही वजह है कि राजनीति में युवाओं का रुझान बढ़ रहा है और जमीनी कार्यकताओं का उत्साह राजनीति से बढ़ा है। योग शिविर में मौजूद छत्तीसगढ़ महिला पतंजलि राज्य प्रभारी सुश्री जया मिश्रा,राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता साहू , हेमलता साहू ने योग के लाभ बताए वही लंदन निवासी न्यूट्रियनिस्ट स्वागतिका सेनापति ने भी डाइट के जरिए इलाज का अनोखा तरीका बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING