Advertisement Carousel
Uncategorized

“छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन रायगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन”

रायगढ़:-छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन द्वारा ‘नारी का सम्मान समाज का उत्थान’ की भावना के साथ संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन करवाया l कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम पटेल सोलंकी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं एवं इस कार्यक्रम में रायगढ़ की अनेक समाज सेवी संस्थाओं की महिला अध्यक्षों का उनका समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मान किया गया जिसमें श्रीमति आशा बेरीवाल, श्रीमति श्रुति देवांगन, श्रीमती शोभा अग्रवाल, श्रीमती स्नेहा तिवारी, श्रीमती सुजाता साहू, श्रीमती अंजू बंसल शामिल रहे l

advertisement

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संगठन की पूरी टीम ने भरपूर योगदान किया जिसमें मुख्य रूप से संगठन की संरक्षिका श्रीमति तारा बेरीवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना बंसल, सचिव श्रीमती मंजू वजीनिया, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति मोहिनी अग्रवाल एवं श्रीमति कांता गोयल, श्रीमति सुशीला नहाडिया, श्रीमति पिंकी अग्रवाल का विशेष योगदान रहा l


उक्त कार्यक्रम में संगठन से सरिता अग्रवाल, सरिता बंसल, हीरा केडिया, शारदा सोनी, शारदा अग्रवाल, हीरा अग्रवाल, किरण बंसल, सुधा चिडिपाल, मधु अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
संगठन की अध्यक्ष श्रीमती विनीता अग्रवाल ने बताया यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से पर्यावरण अनुकूल आयोजन था एवं कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक डिस्पोजेबल आइटम का उपयोग नहीं किया गया और आगे भी हम इसी तरह प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम करने प्रतिबद्ध हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING