Advertisement Carousel
Uncategorized

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण देना निंदनीय:- ओपी चौधरी

रायगढ़ :- विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण दिए जाने के कदम को निंदनीय बताते हुए कहा कांग्रेस सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय संविधान की मूल भावनाओं के विपरीत है साथ ही यह कदम कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का प्रमाण भी है। संविधान में आदिवासी, दलित व वंचितों के लिए की गई आरक्षण व्यवस्था को कांग्रेस खत्म करना चाहती है संविधान प्रदत्त आरक्षण में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दलितों वंचितों के लिए की गई आरक्षण व्यवस्था को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार खत्म करना चाहती है इसे देश के लिए घातक कदम निरूपित करते हुए कहा सरकारी कामों में धर्म आधारित आरक्षण की व्यवस्था निंदनीय और अस्वीकार्य है। कर्नाटक सरकार द्वारा सिर्फ मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव राहुल गांधी की सहमति से पारित किया गया है। कर्नाटक सरकार का यह निर्णय राहुल गांधी की मानसिकता की अभिव्यक्ति है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING